Press "Enter" to skip to content

हरिसभा चौक पर मेरे ऊपर ही हुआ था जान’लेवा हम’ला : राहुल सिंह

पिछले 16 नवंबर की रात साढ़े दस बजे शहर के हरिसभा चौक स्थित अवतार भवन पर हुई गोली’बारी हुई थी। इस दौरान गेटमैन की मौ’त भी हो गई थी। इस मामले में मकान मालिक राहुल सिंह ने रविवार को अपनी संलिप्तता से इन्कार किया है।

राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अज्ञात अपरा’धियों ने जो तीन राउंड फायरिंग की थी। वह दरअसल मेरे ऊपर ही हम’ला किया गया था। लेकिन, संयोग से मैं वहां नहीं था। इस कारण मेरी जान बच गई।

उन्होंने कहा कि हालांकि, इस घटना में गेटमैन पंकज साहनी के सीने पर गो’ली लग गई। इससे उसकी मौ’त भी हो गयी। उन्होंने बताया कि इसके बाद से इस ह’त्याकांड में मेरा नाम घसीटा जा रहा था।

उन्होंने कहा कि बताया जा रहा था कि राहुल सिंह फरार है। इसी सिलसिले में उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उन पर ही जान’लेवा हम’ला हुआ था।

उन्होंने कहा कि उस समय मैं नहीं था। इस कारण गेटमैन ने गेट नहीं खोला। इसी के विरोध में अज्ञात अपरा’धियों ने गेटमैन पर फाय’रिंग की। राहुल सिंह ने यह भी बताया कि जमीन विवाद के कारण उनके रिश्तेदारों ने घटना को अंजाम देना चाहा, लेकिन सफल नहीं हो सके।

राहुल सिंह ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए और जल्द से जल्द अपरा’धियों को पकड़ा जाए। उन्होंने मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की भी मांग की।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *