Press "Enter" to skip to content

पटना : छठ के पंडाल में भगवान भास्कर के साथ लगायी तेजस्वी यादव की मूर्ति, लोगों ने बताया अपमान

पटना : बिहार में छठ पर्व पूरे उल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। हालांकि, इस पर्व में मूर्ति पूजन की परंपरा तो है ही नहीं, लेकिन जगह-जगह लोग भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित करते हैं। इसी बीच पटन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें भगवान भास्कर के साथ तेजस्वी यादव की मूर्ति लगा दी गयी है।

यहां पर लगायी गयी तेजस्वी यादव की मूर्ति अर्घ्य देने वाली मुद्रा में है। मूर्ति लगते ही यहां पर आम लोगों के बीच बहस शुरू हो गयी है। राजनीतिक बहस भी की जा रही है।

राजद समर्थकों ने जहां भगवान सूर्य के साथ तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित करने को सही ठहराया है, वहीं कुछ लोगों ने इसे भगवान का अपमान बताया है। इस पर महुआ से राजद विधायक मुकेश रौशन ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की मूर्ति लगने से विपक्ष के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए।

राजद नेताओं का कहना है क्रिप्रतिमा की स्थापना के दिन तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा था। राजद समर्थकों ने इसे यादगार बनाने के लिए भगवान भास्कर की प्रतिमा के साथ उनकी प्रतिमा की स्थापित कर दी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *