Press "Enter" to skip to content

सीवान :सुनील कुमार बने एआईबीओसी के राष्ट्रीय सलाहकार

सीवान : फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव कामरेड सुनील कुमार एआईबीओसी (ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडेरेशन) के राष्ट्रीय सलाहकार निर्वाचित किये गये हैं।

इस उपलक्ष में शहर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कामरेड डॉक्टर अच्युतानंद ने की। इस दौरान अतिथियों का स्वागत और सभा संचालन कामरेड अभिजीत कुमार ने किया।

आपको बता दें फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव कामरेड सुनील कुमार ने बताया कि उनके एसोसिएशन की एक मुहिम है कि देश के सभी बैंकों का कभी निजीकरण नहीं होने देंगे। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे देश की जनता और बैंक में काम करने वाले साथी को हर तरह की सहूलियत मिलती है।

उन्होंने अपने भाषण में एसोसिएशन को मजबूत करने और एकजुट होने की बातें कहीं। इस मौके पर कामरेड जलज सुब्रत कामरेड गणेश कुमार पांडे उप महासचिव जनार्दन प्रसाद यादव कार्यकारिणी समिति के सदस्य अभिजीत कुमार मनोज जी अभिषेक कुमार रवि प्रकाश उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *