बेतिया: कभी गुलजार रहने वाला बिहार राज्य वन निगम का मदनपुर डिपो इन दिनों वीरान हो चुका है। स्थिति ऐसी कि जैसे सबकुछ बर्बाद हो चुका हो।

ऐसी स्थिति तब आयी जब वाल्मीकिनगर का जंगल वन निगम के हाथों से चला गया। निगम के मदनपुर डिपो में करोड़ों की संपत्ति मिट्टी में मिल गई। जंगल की कीमती लकड़ियां रख रखाव के अभाव में बर्बाद हो चुकी हैं।

यहां पर रखे गये मशीनरी से लेकर वाहन तक कबाड़ बन चुके हैं। न तो करोड़ों की सम्पति की नीलामी की गई और न ही रख रखाव कर संरक्षित किया गया।

72 एकड़ में फैले मदनपुर डिपो में हाल के दिनों में हरियाली मिशन के तहत दो चौकीदार तब दिए गए जब सबकुछ अस्तित्व विहीन हो गया। इससे क्या फायदा।



























Be First to Comment