Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : किसान आंदोलन के समर्थन में सुबह से ही सड़क पर उतरे विपक्षी दलों के कार्यकर्ता

बेगूसराय : जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का असर सुबह से ही देखने को मिला। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने शहर के पावर हाउस चौक पर एनएच 31 जाम कर दिया।

दरअसल तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 1 साल से आंदोलनरत हैं। इसी आंदोलन के समर्थन में और कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद किया गया है। बंद को लेकर बेगूसराय में भी महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और एनएच 31 को जाम किया।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि शहर के पावर हाउस चौक पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे-बैनर के साथ एनएच को जाम कर रखा है। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलनरत किसानों से वार्ता करने की मांग की है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अडानी और अंबानी के इशारे पर चलती है। इसी वजह से सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। छात्र आज बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। इन सभी मांगों को लेकर आज भारत बंद किया गया है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *