Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : कांग्रेस की स्मारिका का हुआ विमोचन

बेगूसराय में कांग्रेस द्वारा बिहार पंचायत चुनाव को लेकर तैयार की गयी ‘16 साल की यात्रा : विकेंद्रीकरण से तबाही तक’ नामक स्मारिका का विमोचन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभाग एवं मेनीफैस्टो समिति के अध्यक्ष आनंद माधव ने कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह और कांग्रेस नेताओं के साथ स्मारिका का विमोचन किया। आनंद माधव ने कहा कि राजीव गांधी ने जो पंचायत को लेकर सपना देखा था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पंचायत में अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से समन्वय कम और भ्रष्टाचार से संबंध में ज्यादा हो गया है। पंचायती राज की परिकल्पना गांव के विकास के साथ-साथ गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिऐकी गयी थी, जो आज के समय में पूरी नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज की स्थापना के सत्ता की विकेंद्रीकरण को लेकर की गई थी, ताकि गांव की सत्ता स्थानीय जनप्रतिनिधि को मिले और गांव का विकास हो। लेकिन, वह पूरा नहीं हो रहा है। कांग्रेस इस मेनिफेस्टो से लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *