समस्तीपुर में जीआरपी ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपरा’धियों को गिर’फ्तार कर लिया। पकड़े गये अपराधी से जीआरपी ने पिस्तौल, पांच गोलियां, बाइक और चार मोबाइल बरामद किये गये हैं।

जीआरपी ने नशे की हालत में एक युवक को भी गिर’फ्तार किया है। थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन परिसर में तीन अप’राधी अप’राध की साजिश रच रहे हैं।

इसके बाद पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी। इस दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गये अपराधियों में 26 वर्षीय हसनपुर जितवारपुर निवासी किशन कुमार उर्फ नवीन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के वार्ड न. 27 बहादुरपुर डेयरी गली निवासी 24 वर्षीय जिनेन्द्र उर्फ जीतु कुमार और नगर थाना क्षेत्र के वार्ड न. 25 कबीर आश्रम स्टेशन रोड निवासी 29 वर्षीय राहुल यादव उर्फ चुसनी यादव को शामिल हैं।

इसी दौरान जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के टुनटुनिया पुल के पास एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़ा गया युवक दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बॉकीपुर का निवासी इरफान अहमद है।

















Be First to Comment