Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : बाढ़ के कहर से परेशान हुए दियारावासी

गोपलागंज जिले के सदर प्रखण्ड के अलावे विभिन्न प्रखण्ड के दियरा वासी बाढ़ के विभीषिका का दंश झेल रहे हैं। वाल्मीकि नगर बराज से छोड़े गए 4 लाख 7 हजार क्यूसेक पानी ने दियरा वासियों के लिए मुशीबत खड़ी कर दी है।

बात करें सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत की तो इस पंचायत में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है लोग इसी पानी के बीच रहने को विवश है।

गंडक नदी के उफान इस कदर अपना रूप दिखाया कि कटघरवा पंचायत के खाप मकसूदपुर जगीरी टोला, राम नगर समेत कई गाँव के लोग आज भी पानी के बीच अपने घरों में कैद हैं।

बाढ़ पीड़ित बांस के चचरी पर ही खाना बनाकर खाते है जहरीला जन्तुओ का डर हमेशा सताता रहता है। वावजूद शासन प्रशासन की नजर इन बाढ़ पीड़ित के तरफ नही जा पाती है।

बाढ़ पीड़ितों की मानें तो कम्युनिटी किचन बांध पर चलाया जा रहा है जहां पहुंच पाना सम्भव नहीं है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *