Press "Enter" to skip to content

बगहा : तिरहुत नहर का गाइड बांध टूटने से गांवों में घुसा पानी

बगहा। बगहा के बांसगांव में रात करीब 2 बजे तिरहुत नहर का बांध दरक गया। इससे नहर का पानी बांसगांव में घुस गया है। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल है।

यह पानी गांवों के घरों में घुस कर तबाही मचा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

किसानों के खेतों में लगी फसलें भी डूब चुकी हैं। ग्रामीणों को पशु चारे की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल तिरहुत नहर में पानी का बहाव बंद है। इससे तबाही काफी कम हुई है। अगर नहर में पानी का बहाव जारी रहता तो भारी तबाही मच सकती थी।

ग्रामीणों ने रात में नहर का बांध टूटने की सूचा स्थानीय प्रशासन को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंच जिला प्रशासन की टीम ने वहां पर राहत कार्य शुरू कर दिया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *