Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: शहर के मोतीझील रोड झील में तब्दील, कई मुहल्ले हुए जलमग्न

मुजफ्फरपुर। शुक्रवार के दोपहर में हुई बारिश से शहर के प्रमुख मार्ग मोतीझील रोड एवं तिलक मैदान झील में तब्दील गया। दो दिनों से बारिश नहीं होने से अधिकांश सड़कों पर जलजमाव में हल्की कमी आयी थी। आज के बारिश ने जलमग्न कर दिया। कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। आज के बारिश से जलजमाव और बढ़ गया। हालत यह है कि शहर 70 प्रतिशत इलाका जलमग्न है।

शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल कल्याणी चौक से लेकर स्टेशन तक सड़क झील में तब्दील है। शुक्रवार को छह बजे शाम में लगभग एक फीट से डेढ़ फीट जलजमाव था। जिसके होकर राहगीर आवागमन कर रहे थे। तिलक मैदान रोड में लगभग एक फीट सड़क पर पानी लगा था।

चैपमैन स्कूल रोड में लगभग एक फीट जलजमाव था। जिससे होकर राहगीर आवागमन कर रहे थे। धर्मशाला चौक रेलवे पुल से लेकर स्टेशन तक जलमग्न है। इस मार्ग में लगभग एक फीट पानी सड़क पर लगा था। जवाहर लाल रोड में कल्याणी से लेकर काली माई मंदिर तक सड़क जलमग्न था। छोटी कल्याणी रोड में भगवान बावू स्मारक के पास जलजमाव था। इस्लामपुर रोड में आधा सड़क जलमग्न था।

सरकारी चिकित्सा केन्द्र सदर अस्पताल में लगभग एक फीट से अधिक जलजमाव था। अस्पताल के दक्षिणी छोर सिर्फ महिला वार्ड के तरफ जलजमाव नहीं था। बाकी प्रांगण जलमग्न था। पानी हेलकर मरीज के परिजन एवं कर्मचारी आवागमन कर रहे थे। हरिसभा चौक एवं रज्जू साह लेन में सड़क पर लगभग एक फीट जलजमाव है।


मिठनपुरा चौक, दक्षिण मिठनपुर लाला मुहल्ला एवं बेला का बुरा हाल था। चंद्रलोक चौक के पास लगभग एक फीट से अधिक पानी सड़क पर लगा था। कलमबाग रोड से अधोरिया बाजार एवं बटलर चौक का भी बुरा हाल था। मालीघाट, शास्त्रीनगर, शेरपुर, अतरदह आदि मुहल्लों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी निकालने के काम में निगम प्रशासन प्पूरी तरह उदासीन रवैया अपना रखा है। मानो कि उन्हें कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ टैक्स उगाही ही करना उनका काम रह गया है। निगम के जनप्रतिनिधि भ्भी जनता की समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं।


अभी एक दर्जन से अधिक ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पिछले एक महीने से लोग जलजमाव की समस्या के कारण घरों में कैद हैं। वैसे मोहल्लों की समस्या के बारे में कभी भी निगम की सफाई टीम सही जानकारी नहीं देती है। पानी झेलते-झेलते लोग तंग आ चुके हैं। निगम की अव्यवस्था से इन मोहल्लों के लोगों में भारी आक्रोश है।

अखाड़ाघाट स्थित सबसे बूरा हाल तो अहियापुर से मेवा चौक एवं जियालाल चौक से शेखपुर माई स्थान जाने वाली सड़क का है। माई स्थान के पास डेढ़ फीट पानी लगा है। इसके साथ ही नाजीपुर, बैंक कॉलोनी, शेखपुरढ़ाव, गणेशपुर, प्रभातनगर, चाणक्यपुरी आदि इलाकों में एक से डेढ़ फीट जलजमाव है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *