Press "Enter" to skip to content

भारी बारिश जलमग्न हुआ मुजफ्फरपुर शहर

मुजफ्फरपुर। बारिश थमने से बुधवार को शाम तक शहर के कई सड़को से जलजमाव में कमी आयी थी, लेकिन रात आठ बजे से हुई मूसलाधार बारिश से शहर को फिर से पुरानी ही स्थिति में ला दिया। बल्कि पानी और बढ़ गया।

अब रात में बारिश नहीं हुई तो गुरूवार को जलजमाव में कमी सकती है। हालांकि, शहर के अधिकतर मुहल्लों में जलजमाव की समस्या बढ़ गयी है। रात की बारिश से जलजमाव हो गया।

शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल मोतीझील और तिलक मैदान रोड में शाम छह बजे लगभग आधा फीट जलजमाव था, जो देर रात हुई बारिश में और बढ़ गया। ऐसी ही स्थिति रही तो गुरुवार को शहर में चलना भी मुश्किल हो जाएगा।

शहर के चैपमैन स्कूल रोड में लगभग एक फीट जलजमाव है। इससे होकर ही राहगीर आवागमन कर रहे हैं। यह सड़क पूरब छोड़ जाने के लिए मुख्य मार्ग है।

धर्मशाला चौक और स्टेशन पर भी भारी जलजमाव हो चुका है। इन जगहों पर दस बजे रात में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी हो गया।

हरिसभा चौक के पास रज्जू साह लेन में जाने वाली सड़क पर लगभग दो फीट जलजमाव हो गया। मुहल्ला निवासी राजीव मेहरोत्रा ने दस बजे रात्रि में फोन पर बताया कि जितना पानी सुखा नहीं था उससे दुगुना पानी जमा हो गया। अधिक जलजमाव रहने पर दो पहिया वाहन को निकलना मुश्किल हो गया है। धूप में पानी घटता है और बारिश के बाद जलमग्न हो जाता है। इसका निदान अब तक नहीं किया गया है।

मिठनपुरा चौक से दक्षिण मिठनपुर लाला मुहल्ला का बुरा हाल है। वार्ड 49 में पड़ने वाला मुहल्ला में लगभग ढाई फीट जलजमाव है। हालात यह है कि लोग अपने दो पहिया वाहन को निकलना छोड़ दिया है। मुहल्ला निवासी संजय ने दस बजे रात्रि में बताया कि मुहल्ला में पानी भर गया है। दो पहिया वाहन को निकलाना मुश्किल  हो गया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *