Press "Enter" to skip to content

बगहा में शराबबंदी के लिए लोगों को शपथ दिला रही पुलिस

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में पुलिस ने शराबबंदी के लिए कमर कस ली है। जिले के रामनगर में शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए रामनगर थानाध्यक्ष कर्पूरी नाथ शर्मा और बीडीओ चंद्रगुप्त बैठा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठक और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्हें शराबबंदी के प्रति जागरूक कर रही है। इसके लिए लोगों को शपथ भी दिलायी जा रही है।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। महिलाओं को खास तौर पर विशेष जागरूक किया जा रहा है, ताकि घर के सदस्यों पर लगाम लगायी जा सके।

रामनगर थानाध्यक्ष और बीडीओ ने बताया कि इस कुरीति के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसे तबतक चलाया जाएगा जबतक क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो जाती।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *