Press "Enter" to skip to content

नालंदा के शेखपुरा में उपेन्द्र कुशवाहा का भव्य स्वागत

बिहार यात्रा के दौरान गुरुवार को नालंदा के शेखपुरा पहुंचने पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के तियाय और सिझोडी गांवों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल, कर्पूरी ठाकुर व अन्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।

पत्रकारों से बात करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने के लिए यह यात्रा हो रही है। थर्ड फ्रंट के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में इसकी कोई गुंजाइश नही है। पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है।

हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइड लाइन की खुलकर धज्जियां भी उड़ाई गयीं। शेखपुरा लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस यात्रा में जो भीड़ इकट्ठा की गई है, वो जिला परिषद या मुखिया प्रत्यासी को डरा धमका कर मंगायी गयी भीड़ है।

Share This Article
More from NALANDAMore posts in NALANDA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *