Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर शहर में बिना मास्क पहने 43 लोग धराये

मुजफ्फरपुर। अब बिना मास्क पहने शहर में घूमने वालों की खैर नहीं है। पुलिस को ऐसे लोगों को धड़ दबोचेगी। इसके बाद आपसे राशि वसूमल करेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।

शहर में बिना मास्क पहने अगर पाय गये तो पुलिस आपका चालन काटेगी। इसके एवज में आपको पचास रुपये फाइन देना होगा। शहर के सरैयागंज में चलाये गये अभियान में लगभग 43 लोगों को बिना मास्क घूमते हुए पाये जाने पर चालान काटा गया। अभियान में सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेन्द्र कुमार सशस्त्र बल के साथ तैनात थे।

इस दौरान माइक से घोषण की जा रही थी कि कोरोना महामारी को देखते हुए बिना मास्क के शहर में नहीं चलें। दुकानदार हो या फिर ग्राहक सबके सब मास्क पहनकर ही निकले। उधर फाइन देने वाले लोगों का कहना था कि पैसा ले रहे है तो मास्क भी दिजिये।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *