पटना/मुजफ्फरपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जन के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को लघु सिचाई प्रमंडल सासाराम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।


ईओयू के अनुसार कांड संख्या 15/26 में सत्यापन के दौरान अभियुक्त के पास 1 करोड़ 19 लाख 98 हजार 534 रुपये की आय से 85.05 प्रतिशत अधिक संपत्ति का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है।
छापेमारी पटना के आदमपुर स्थित वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट, आशोपुर स्थित वीनस इम्पायर, मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामूचक महामाया स्थान स्थित ससुराल, सासाराम स्थित कार्यालय, डेहरी ऑन सोन स्थित सरकारी आवास और बांका के पीपराडीह स्थित पैतृक आवास पर चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज, बैंक खाते और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। तलाशी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
















Be First to Comment