Press "Enter" to skip to content

बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धम’का रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गं’भीर आरो’प

पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह से ही वोटिंग जारी है। वोटर्स कतारबद्ध होकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर रहे हैं। मतदान के बीच पुलिस लाइन स्थित बूथ संख्या 106, 107 और 108 पर हंगामा हो गया। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने वोटर्स को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही प्रशांत किशोर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम तो इसलिए घूम रहे हैं कि पुलिस के द्वारा जनसुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मैं लोगों को बताना चाह रहा हूं कि डरने की जरुरत नहीं है, इस राज के खिलाफ ही तो लड़ाई है। अपराधियों का जो यहां राज चल रहा है और उनकी जो सरकार चल रही है उसी के खिलाफ हमारी लड़ाई है।

पीके ने कहा कि पुलिस के डराने धमकाने से बांकीपुर की जनता मानने वाली नहीं है। जनता के वोट से ही तय होगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। पटना के सभी मीडिया और पत्रकारों को मालूम है कि बीजेपी के लोग घर घर जाकर पैसा बांटे हैं। पुलिस को ये सभी चीजें नहीं दिख रही है और वह जनसुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। 25 से अधिक जनसुराज के नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि आज भी जहां जनसुराज का डेस्क लगा हुआ है, पुलिस उसे उठाकर ले जा रही है। पटना पुलिस लोगों डरा रही है लेकिन इन सब चीजों का उल्टा असर होगा। अंतिम निर्णय जनता को करना है। जनता को पुलिस लाठी चलाकर डरा नहीं सकती है। पुलिस का इस्तेमाल कर लोगों को अपने मन से वोट नहीं देने देना, यह गलत है इसपर रोक लगनी चाहिए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *