बिहार में शरा’बबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शरा’ब तस्क’र को गिरफ्ता’र किया है। यह गिर’फ्तारी उस समय हुई जब इलाके में वोटिंग चल रही थीं और बूथ संख्या 366 के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, पीरबहोर इलाके में बूथ संख्या 366 के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति श’राब की खेप लेकर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरो’पी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गि’रफ्तार आरो’पी शरा’ब की तस्क री कब से कर रहा था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
घ’टना ऐसे समय सामने आई है जब पटना में चुनावी माहौल बना हुआ है। बूथ के आसपास श’राब की बरामदगी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।पुलिस की टीम इलाके में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
घट’ना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी एसपी ममता कल्याणी भी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घट’ना को लेकर पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिटी एसपी ने मौके का निरीक्षण करते हुए सु’रक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अ’वैध शरा’ब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शरा’ब तस्क’रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
















Be First to Comment