बिहार सरकार औद्योगीकरण की राह पर आगे बढ़ चला है. इसी कड़ी में बंद पड़े चीनी मिलों को खोलने के लिए योजना तैयार कर ली गई है. राज्य में अगले कुछ वर्षों में 25 चीनी मिल को खोलना है. फिलहाल दो जीने मिल्क उद्घाटन का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए पीएम मोदी बिहार दौरे आएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी राज्य में दो महत्वपूर्ण चीनी मिल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इनमें मधुबनी जिले की सकरी चीनी मिल और दरभंगा जिले की रैयाम चीनी मिल शामिल है. गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने इसकी जानकारी दी है.
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बिहार सरकार की ओर से इसे राज्य के गन्ना उद्योग और किसानों के लिए महत्पूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि औद्योगिकरण बिहार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और बंद पड़े चीनी मिल को खोलने के लिए हम लोग लगातार तैयारी कर रहे हैं. किसानों के साथ बैठक की जा रही है और पीपीपी मोड में चीनी मिल चालू करने के योजना पर काम किया जा रहा है.














Be First to Comment