मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान जिले को विकास की कई सौगातें दीं. उन्होंने सिकंदरपुर लेक फ्रंट पहुंचकर मरीन ड्राइव का उद्घाटन किया. मरीन ड्राइव शुरू होने से शहर की खूबसूरती बढ़ने के साथ लोगों को एक नया पर्यटन स्थल भी मिलेगा. मुख्यमंत्री ने लेक फ्रंट का निरीक्षण कर वहां विकसित की गई सुविधाओं का जायजा भी लिया.
मुजफ्फरपुर के MIT परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग और बुडको की 1047 करोड़ रुपये की 982 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, नाला व्यवस्था, पार्क, जल निकासी, शहरी सुविधाएं और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों की तस्वीर बदलेगी।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के पास से नया एक्सप्रेस-वे गुजरेगा. इसके अलावा रैपिड रेल परियोजना पूरी होने के बाद पटना से मुजफ्फरपुर का सफर करीब 40 मिनट में पूरा हो सकेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुजफ्फरपुर में नए एयरपोर्ट का शिलान्यास जल्द किया जाएगा।






















Be First to Comment