राजधानी पटना के पॉश इलाकों में शुमार सचिवालय थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का श’व मिलने से सन’सनी फैल गई. सड़क किनारे श’व पड़े होने की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घट’नास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय डीएसपी डॉ. अन्नू भी मौके पर पहुंची.

जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस टीम को भी बुलाया गया, जिसने घट’नास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. जानकारी के अनुसार, सचिवालय थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का श’व पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.
श’व की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृ’तक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. घ’टनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आसपास से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौ’त किन परिस्थितियों में हुई और श’व वहां कैसे पहुंचा. प्रारंभिक जांच के बाद ही मौ’त के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस इलाके से किसी श’व की बरामदगी हुई हो. इससे पहले भी सचिवालय थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों से पुलिस श’व बरामद कर चुकी है. ऐसे में एक बार फिर इस घ’टना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
















Be First to Comment