Press "Enter" to skip to content

पत्नी के मायके जाने और पुलिस की पि’टाई से क्षुब्ध युवक ने की आ’त्महत्या, इकलौते बेटे की मौ’त से को’हराम

वैशाली : वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल गांव में 28 वर्षीय प्रीतेश कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रामदयाल सिंह के पुत्र के रूप में हुई है।

प्रीतेश की शादी लगभग तीन साल पहले कटिहार जिले में हुई थी। उनकी एक साल की मासूम बेटी भी है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से उनका विवाद चल रहा था। पत्नी ने अपने पिता, भाई और अन्य लोगों को बुलवाकर देसरी पुलिस से अपने पति को पिटवाया था। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने मायके कटिहार चली गई थी।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ससुराल में नहीं रहना चाहती थीं और पति को अपने साथ मायके में रहने के लिए कह रही थीं, जो प्रीतेश को पसंद नहीं था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रीतेश की जमीन-जायदाद पर ससुराल वालों की बुरी नीयत थी।

मृतक के 65 वर्षीय पिता रामदयाल सिंह ने बताया कि उनकी बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी समधन ने ही अपनी बेटी के व्यवहार को बिगाड़ा था। उन्होंने कहा कि बहू ने अपने भाई और पिता को बुलवाकर देसरी पुलिस से उनके बेटे को पिटवाया और पोती को लेकर मायके चली गई, जिसके बाद प्रीतेश ने यह कदम उठाया। प्रीतेश छह बहनों में इकलौता भाई था।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता अपने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *