Press "Enter" to skip to content

किशनगंज में आर्मी कैंप का विरोध तेज, AIMIM विधायक तौसीफ बोले- बर्बाद हो जाएंगे किसान

किशनगंज : बिहार के किशनगंज में प्रस्तावित आर्मी कैंप का विरोध तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने खेतीहर जमीन पर सेना का कैंप लगाने का विरोध कर रहा है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि वह किशनगंज में आर्मी कैंप नहीं बनने देंगे।

उन्होंने इसे किसी दूसरी जगह पर बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे 100 किसान बर्बाद हो जाएंगे। इससे पहले, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था और घनी आबादी से दूर यह कैंप बनाने की मांग की थी।

बहादुरगंज से AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि किशनगंज जिले में आर्मी कैंप के लिए 200 एकड़ खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे वहां के किसान बर्बाद हो जाएंगे। आर्मी कैंप को किसी और जगह बनाने की जरूरत है।

इस संबंध में विधायक तौसीफ आलम ने बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। उन्होंने सीएम से किशनगंज में प्रस्तावित सैनिक कैंप को दूसरी जगह बनाने की मांग की थी, ताकि किसी तरह का विवाद न हो और लोगों को विस्थापित ना करना पड़े।

वहीं, कोचाधामन और बहादुरगंज में आर्मी कैंप के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध संसद में भी हो चुका है। शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा के शून्य काल में किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने सरकार से आर्मी कैंप को जिले में कहीं और बनाने की मांग की। उन्होंने भी तर्क दिया था कि जो जमीन अभी अधिग्रहित की जा रही है वो खेती योग्य जमीन है और घनी आबादी वाला इलाका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *