Press "Enter" to skip to content

बिहार में भी’षण सड़क हा’दसा, बस-ऑटो की टक्कर में 3 की मौ’त, 7 की हा’लत गं’भीर

वैशाली : बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ. मंगलवार को तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. हाजीपुर-लालगंज एसएच 74 पर एक यात्री बस और ऑटो की आमने सामने की सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

बस और ऑटो में टक्कर

हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर आकर गिरे. हादसा करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास हुआ. हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर लालगंज पथ को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे.

Road accident in Vaishali

ऑटो में दस लोग सवार थे

दरअसल, ऑटो हाजीपुर से लालगंज की तरफ जा रही थी. तभी सामने से आ रही बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. ऑटो में दस लोग सवार थे. जिसमें से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार दो अन्य लोगों की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है.

सभी मृतक वैशाली के रहने वाले

मृतकों की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामचक निवासी मो. दिलशेर, वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी राजगीर कुमार और लालगंज थाना क्षेत्र के दिलीप राय के रूप में हुई है. मामले की सूचना पर लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. आक्रोशित लोग मुआवजे के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर हंगामा करते रहे.

भीड़ ने यात्री बस में की तोड़फोड़

बस और ऑटो की टक्कर के बाद ड्राइवर ने बस रोक दी और मौके से भाग निकला. नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *