Press "Enter" to skip to content

एक्शन में सीएम नीतीश कुमार, मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत और एनडीए की सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव मोड में दिख रहे हैं. आज सीएम नीतीश कुमार अचानक मुख्य सचिवालय पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय के कई विभागों का औचक निरीक्षण किया.

Nitish Kumar

मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित मुख्य सचिवालय के कई विभागों की व्यवस्था और कार्य पद्धति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर कार्यालय आएं और बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें. कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें.

कौन-कौन रहे मौजूद?

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. सरकार बनने के बाद पिछले एक सप्ताह में नीतीश कुमार हर तरीके से अपने आप को एक्टिव दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

किए गए वादों को पूरा करने में लगे
आज सीएम नीतीश मुख्य सचिवालय का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को उनके खाते में दस दस की राशि भी भेजी है. मुख्यमंत्री पहली कैबिनेट में बिहार में उद्योग का जाल बिछाने के लिए कई बड़े फैसले ले चुके हैं. वहीं सरकारी नौकरी को लेकर भी सभी विभागों को दिसंबर तक रिक्ति भेजने और जनवरी में सभी आयोग को सरकारी नौकरी को लेकर कैलेंडर जारी करने का निर्देश भी दे चुके हैं.
नीतीश कुमार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद से किस तरह हर दिन एक्टिव दिख रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कभी वह विकास की योजनाओं का निरीक्षण करने निकल जाते हैं.
तो कभी औद्योगिक क्षेत्र के कामकाज को देखने निकल जाते हैं. सड़क पुल पुलिया के निर्माण का स्थल पर जाकर जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को समय पर निर्माण करने का सख्त निर्देश भी दे रहे हैं.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *