Press "Enter" to skip to content

शांभवी चौधरी के वोट डालने के बाद क्यों मचा सियासी घमासान

पटना: बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर (गुरुवार) को संपन्न हुआ. एलजेपीआर सांसद शांभवी चौधरी ने भी वोट डाला, लेकिन उसके बाद से वह विवादों में घिर गईं. कांग्रेस और आरजेडी ने उनपर दो बार वोट डालने का आरोप लगाया है. दरअसल वोट कास्ट के बाद शांभवी चौधरी अपने पिता अशोक चौधरी और मां के साथ उंगली की स्याही दिखाती नजर आईं और विवाद यहीं से शुरू हुआ.

शांभवी चौधरी के मतदान के बाद विवाद

वायरल वीडियो में शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की उंगली में स्याही नजर आई थी. इसके बाद से उनपर हमला हो रहा है और दो वोट डालने का विपक्ष आरोप लगा रहा है. अब इसपर पटना डीएम ने सफाई देते हुए कहा है कि मतदानकर्मी की गलती थी. सांसद ने सिर्फ एक बार ही वोट डाला था.

दो बार वोट डालने का कांग्रेस का आरोप

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शांभवी पहले मीडिया को दायें हाथ की उंगली दिखा रही हैं. पोज के दौरान पिता अशोक चौधरी को देखते हुए फिर अचानक दायां हाथ नीचे कर बाएं हाथ की उंगली आगे कर देती हैं. उनकी दोनों उंगलियों में स्याही का निशान लगा था.

कांग्रेस और आरजेडी ने इसी को लेकर हमला किया और शांभवी पर दो बार वोट डालने का आरोप लगाया. बिहार कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि RSS कोटा वालों को चुनाव आयोग दोनों हाथों में स्याही लगाता है क्या?

पटना DM ने क्या कहा?

मामले के तूल पकड़ने के बाद पटना डीएम ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “सोशल मीडिया पर सांसद शांभवी चौधरी के मतदान के बाद दोनों उंगुली पर स्याही के निशान लगे होने के संबंध में वीडियो प्रसारित हो रहा है. इस संबंध में 182-बांकीपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 61 संत पॉल्स प्राईमरी स्कूल, बुद्धा कॉलोनी (मुख्य भाग का उत्तरी कमरा) के पीठासीन पदाधिकारी से जानकारी ली गई.

पटना डीएम ने जानकारी दी है कि उनके (पीठासीन पदाधिकारी) द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्याही लगाने वाले मतदानकर्मी के द्वारा भूलवश दाहिने हाथ की उंगुली पर स्याही लगा दिया गया था. पीठासीन पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बांये हाथ के उंगुली पर भी स्याही लगायी गयी. यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सांसद शांभवी ने 182 बांकीपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 61 संत पॉल्स प्राईमरी स्कूल, बुद्धा कॉलोनी (मुख्य भाग का उत्तरी कमरा) के मतदाता सूची क्रमांक 275 पर ही मतदान किया है.

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *