जय बाबा गरीबनाथ सेवा दल गणेशोत्सव परिवार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बाबा गरीबनाथ धाम परिसर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों, सेवा कार्यों एवं संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से भारत भूषण को गणेशोत्सव परिवार का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सेवा दल की नई पोशाक का विधिवत लोकार्पण किया गया, जिसे आगामी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के दौरान स्वयंसेवक धारण करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावणी मेला सहित बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा, व्यवस्था सहयोग और जनहित के कार्य पूरी निष्ठा के साथ किए जाएंगे।

गणेशोत्सव परिवार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेशोत्सव को भव्य, धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए।








Be First to Comment