दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. बड़ी संख्या में दरभंगा में मतदाता बूथों तक पहुंचे और सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग की. पुलिस और प्रशासन लगातार सतर्कता बनाए हुए थे. यही कारण है कि केवटी, गौरा बौराम और जाले से कुल 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. आरोप है इनमें से 4 फर्जी वोट डालने जा रहे थे.
![]()
फर्जी मतदान के शक में 6 धराए
दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इलियास नाम का युवक लगातार बूथ पर जा रहा था. उसे संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया जहां पता चला कि इलियास इससे पहले दो बार मतदान कर चुका था, वो तीसरी बार मतदान करने की फिराक में था. तभी मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर केवटी थाने की पुलिस को सौंप दिया.

आरोपियों से पूछताछ जारी
वहीं लालगंज से भी एक युवक को पुलिस ने फर्जी मतदान के संदेह पर पूछताछ के लिए उठाया है. इस मामले में केवटी विधानसभा के मजिस्ट्रेट संजीत कुमार ने बताया कि ”दो युवकों को फर्जी मतदान करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है. संबंधित थाना को सौंपने के उनसे पूछताछ की जा रही है.”

गौरा बौराम विधानसभा में भी हिरासत में 2
इधर गौरा बौराम में भी राजा और सौरभ को पुलिस ने पकड़ा है. मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों फर्जी मतदान करने के लिए बूथ पर आ जा रहे थे. उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. उनसे भी पुलिस पूछताछ कर मकसद जानने की कोशिश कर रही है.
















Be First to Comment