Press "Enter" to skip to content

खिड़की से घर में घुसे अपराधी, चाकू गोदकर कनीय अभियंता की हत्या की

बिहार में घर में घुसकर एक इंजीनियर को मौत के घाट उतार दिया गया. मुजफ्फरपुर जिले में काजी मोहम्मदपुर थाने के माड़ीपुर में खिड़की से घर में घुसे अपराधियों ने लूट के दौरान चाकू गोदकर कनीय अभियंता मो मुमताज की हत्या कर दी. वह वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में पोस्टेड थे.

अपराधियों ने मुमताज अहमद (38) मुमताज पर चाकू से 15 से अधिक वार किए और फिर गला रेतकर फरार हो गए. इस दौरान घर से लाखों रुपये नकद और आभूषण भी लूट लिए गए. अपराधियों ने घटना के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले लिया, जिससे मामले को सुलझाने में पुलिस को शुरुआती मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यह वारदात सोमवार सुबह करीब 3 बजे की है.

कनीय अभियंता मो मुमताज मूल रूप से वैशाली के देढूआ गांव के निवासी थे. माड़ीपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे. फर्स्ट फ्लोर पर उनका आवास था. जमीन लेकर अपना घर बनाया था. मुहर्रम की छुट्टी के कारण रविवार को मुमताज दिन भर घर पर ही थे. सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराधी घर बालकनी के दरवाजे से अंदर कमरे में आया. बेड पर ही उन्हें चाकू मारा गया. अपराधियों से पहले उठा पटक हुई है. कमरे में चारों तरफ खून बिखड़ा पड़ा है. पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे.

सूचना मिलने पर मुमताज के परिवार वाले वैशाली और ससुराल के लोग माड़ीपुर पहुंच गए. काजी मोहम्मदपुर पुलिस को सूचना दी गई. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, डीएसपी सीमा देवी और थानेदार जय प्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पत्नी और बच्चों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. मौके पर छानबीन की जा रही है.

एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. परिवार के लोग लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा चाकू मारकर हत्या की बात बता रहे है. सिटी एसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है. हत्या की बजह का पता लगाया जा रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *