बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला स्थित बाजपट्टी में एएलटीएफ की टीम ने शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संधवारा निवासी राजेश राय, हरपुरवा निवासी सद्दाम एवं कचहरीपुर निवासी सुशील कुमार के रूप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.



उधर, वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने 21 हजार जुर्माना राशि वसूला। बाजपट्टी थाने की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसमें मोटरसाइकिल की डिक्की, हेलमेट व कागजात देखे गए.



वहीं, चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के डिक्की तथा कागजात चेक किए गए. इस दौरान 21 हजार रुपए की राशि फाइन के रूप में वसूल किया गया. डायल 112 से एएसआइ सुबोध कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से यह वाहन चेकिंग अभियान किया गया.






























Be First to Comment