Press "Enter" to skip to content

सीवान में मुकाबला त्रिकोणीए; हेना शहाब से आगे निकली विजयलक्ष्मी, अवध बिहारी तीसरे स्थान पर

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की हॉट सीट सीवान में शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब को जेडीयू की विजयलक्ष्मी देवी ने पीछे कर दिया है। अवध बिहारी चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।  हेना शहाब को 50963 वोट मिले हैं जबकि विजयलक्ष्मी को  55526 वोट और अवध बिहारी चौधरी को 27374 मत मिले हैं। सीवान में मुकाबला त्रिकोणीए है। वोटों की गिनती जारी है।

'2009 में हुआ धोखा', बिना नाम लिए हिना शहाब ने अवध बिहारी चौधरी पर साधा  निशाना - LOK SABHA ELECTION 2024

 

12.48 PM- सीवान लोकसभा सीट पर मो शहाबुद्दीन की पत्नी और  निर्दलीय उम्मीदवार हेना शहाब से जेडीयू के विजय लक्ष्मी देवी 4563 वोट से आगे निकल गई  हैं।आरजेडी के अवध बिहार चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

 

जदयू ने यहां की सिटिंग एमपी कविता सिंह का टिकट काट दिया और कुशवाहा-ओबीसी समीकरण साधने के लिए रमेश कुशवाहा को ऑफर किया गया। उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार दिया। विजय लक्ष्मी देवी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने राजद के अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा है। अवध बिहारी चौधरी पार्टी के पुराने और लालू के विश्वास पात्र नेता हैं। राजद सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और 2022 में मगठबंधन की सरकार बनी तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। अवध बिहारी चौधरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

इधर चार बार के सांसद और दो बार विधायक रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर मैदान में हैं। वह तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। 2014  और 2019 में उन्हें राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन सीट नहीं निकाल पाईं। इसलिए 2024 में टिकट नहीं दिया गया तो निर्दलीय मैदान में उतर गईं। उनकी मौजूदगी से सीवान का मुकाबला बहुत दिलचस्प हो गया है।

सीवान लोकसभा क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया। 1977 तक यहां कांग्रेस का बोलबाला रहा। 77 में जनता पार्टी के मृत्युंजय प्रसाद जीते। अब्दुल गफूर, वृषिण पटेल और शहाबुद्दीन जैसे दिग्गज यहां के एमपी रहे। 1996 से 2004 के चुनाव तक शहाबुद्दीन का एक छत्र राज रहा।  सीवान लोकसभा में कुल मिलाकर 6 विधानसभा सीटें हैं। इनमें सीवान, जिरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंधा और बरहरिया शामिल हैं।  सीवान में एक विधायक बीजेपी का है। जदयू का एक भी विधायक नहीं है। राजद के तीन और CPI ML  के दो विधायक हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *