Press "Enter" to skip to content

ईडी कस्टडी में बिगड़ी दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल डाउन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, उनका शुगर लेवल लगातार घट बढ़ रहा है। इस तरह शुगर लेवल घटने बढ़ने को डॉक्टर भी खतरनाक मान रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। केजरीवाल से जेल में मुलाकात के बाद पत्नी ने यह जानकारी दी।

Arvind Kejriwal Health Deteriorated In Ed Custody In Liquor Scam Case Delhi News - Amar Ujala Hindi News Live - Arvind Kejriwal:ईडी की कस्टडी में सीएम केजरीवाल की बिगड़ी तबीयत, खतरनाक स्तर

बता दें कि केजरीवाल को डायबिटीज है। 10 दिनों के रिमांड पर अभी वो ईडी की कस्टडी में हैं। आज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। शुगर लेवल 46 तक गिर गया। शुगर लेवल गिरने से पत्नी भी परेशान हैं। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मंगलवार की शाम पति से मिलने जेल गई थी। जिसके बाद एक वीडियो जारी कर सुनीता ने बताया कि उनके पति शुगर के मरीज हैं उनका शुगर लेवल ठीक नहीं है। कभी सुगर लेवल बढ़ता है तो कभी अचानक ज्यादा गिर जाता है।

 

वे एक सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। सुनीता ने लोगों से कहा कि उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना आप लोग भी करें। मेरे पति अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन आत्मा आप सबके बीच है।

बता दें केजरीवाल की याचिका पर 20 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें उन्होंने अपनी गिर’फ्तारी को चुनौती दी थी। इसे गैर कानूनी बताते हुए उन्होंने ईडी की हिरासत से तुरंत रिहाई की मांग की। लेकिन दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अभी केजरीवाल 10 दिनों के रिमांड पर ईडी की कसटडी में हैं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई। जेल में पति से मुलाकात के बाद उनकी पत्नी ने भी यह जानकारी साक्षा की थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *