Press "Enter" to skip to content

बिहार में एक बार फिर से इस दिन बारिश के आसर, मौसम विभाग ने बताया डेट

बिहार में एक बार फिर 2 से 4 मार्च के बीच बारिश होने आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका प्रभाव 1 मार्च से बिहार के पश्चिमी हिस्से में बादल के तौर पर दिखाना शुरू हो जाएगा। वहीं 2 से 4 मार्च के बीच राजधानी सहित पूरे बिहार में इसका फैलाव होगा। इस कारण ज्यादातर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं मंगलवार को कैमूर, बक्सर, रोहतास और भोजपुर के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Bihar Weather Monsoon Forecast 2023 Patna Gaya Bhagalpur Me Barish Kab Hogi  - उत्तर बिहार में झमाझम तो दक्षिण बिहार में सिर्फ बादलों की गड़गड़ाहट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने के कारण पुनः अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है की पिछले कई दिनों से पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल होने के कारण अधिकतम पारा में तेजी से गिरावट हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना सहित प्रदेश के 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 21 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला किशनगंज और 28.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला वैशाली रहा। वहीं पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.7 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *