Press "Enter" to skip to content

बिहार के कई जिलों में शीतलहर सी सर्दी का अहसास, ठंड ने दिखाए तेवर …

पटना: मिचौंग तूफान का प्रभाव घटने और पछुआ का बनने से पटना सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा शुक्रवार को तेजी से गिरा और शीतलहर सी सर्दी का अहसास कराया। दिन में दस मिनट के लिए धूप निकली। पटना में दूसरे दिन बादल छाये रहने और अधिकतम पारा एक डिग्री गिरने से शीतलहर जैसे हालात रहे। मौसमविदों के मुताबिक, अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी। शनिवार से सुबह कोहरा छाया रहेगा, जिस कारण और ठंड बढ़ेगी। हालांकि, आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

UP Weather: Day temperature drops when will the cold weather start - UP  Weather : दिन के तापमान में गिरावट, कब शुरू होगी कड़ाके की ठंड, उत्तर  प्रदेश न्यूज

राजधानी सहित राज्य के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 0.4 से 3.8 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 3.8 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार से राज्य में पछुआ हवा चलने के कारण तेजी से तापमान में कमी आई। कैमूर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा।

Bihar Weather AQI Today 9 December Purnia Begusarai Katihar Bhagalpur Patna  Air quality index pollution - Bihar Weather AQI Today: आज से ठंड दिखाएगी  तेवर, शीतलहर जैसे हालात, बेगूसराय-पूर्णिया की हवा ...

जबकि पटना, गया, नवादा और पूर्णिया में शुक्रवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा है। वहीं नवादा, जमुई, औरंगाबाद, भभुआ और गया जिले के कई स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश भी हुई। मौसमविदों के मुताबिक राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ के हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी गति अधिकतम 10 किमी प्रतिघंटे तक है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *