Press "Enter" to skip to content

बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, मौसम का मिजाज बदला

बिहार: चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर पटना सहित उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में दिखने लगा हैं। हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बुधवार की देर रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही थी। दोपहर से इसमें तेजी आयी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश हो रही थी।

Light rain increased the cold, smog also at dangerous level | हल्की बारिश  ने बढ़ाई ठंड, स्मॉग भी खतरनाक स्तर पर - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक मिचौंग का असर दिख सकता है। शुक्रवार की दोपहर बाद से बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ होने के आसार हैं। दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 से डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड के बीच हो रही बारिश, तापमान में दर्ज की  जा सकती है गिरावट - Weather Update Today Delhi Rainfall UP Himachal Pradesh  rains Cold Wave Noth India

मौसमविदों के अनुमान, शुक्रवार को पटना समेत कुछ जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है। शनिवार से राज्यभर के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं। गुरुवार को पटना सहित 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। बेमौसम की बारिश की वजह से गुरुवार को पटना का जनजीवन प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान में करीब 3.8 डिग्री से की गिरावट आयी है। लोग सड़कों पर कम निकले। बाजार में सन्नाटा दिखा।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *