Press "Enter" to skip to content

बिहार में जल्द ही बढ़ेगी ठंड, 8 दिसंबर के बाद से बदलेगा हवा का रुख; बारिश की भी संभावना

बिहार में आगामी 8 दिसंबर के बाद से पछुआ की गति जोर पकड़ेगी। इसके बाद ही ठंड बढ़ेगी। इससे पहले पुरवा हवा के रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि एक-दो दिनों में पुरवा की रफ्तार बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। इससे ठंड में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Bihar Weather Update: धूप निकली पर पछुआ हवा ने कंपकंपी बढ़ाई, अगले दो दिन  में मिल सकती है ठंड से राहत - Bihar Weather Update cold wave in Patna  Muzaffarpur Bhagalpur

इस बीच पुरवा हवा के कारण मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पुरावा हवा गर्म समुद्री सतह से आती है। इसी कारण हवा में नमी होती है। इतना ही नहीं यह ठंड को भी आने से रोकती है। जबकि पछुआ हवा ठंड बढ़ाती है।

Bihar Weather Update; Pachhua Wind Impact On Weather; Bihar Bhaskar Latest  NEWS | पछुआ हवा का दिख रहा प्रभाव, 5 दिन तक मौसम में नहीं होगा कोई बड़ा  बदलाव - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि के साथ 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रोहतास के डेहरी और अरवल के कलेर में हल्की वर्षा हुई। प्रदेश का सबसे ठंड शहर 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तामपान के साथ डेहरी रहा। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम पारा में 4.1 डिग्री की वृद्धि पूर्णिया में दर्ज की गई।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *