Press "Enter" to skip to content

Children’s Day 2023: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर क्यों मनाया जाता हैं बाल दिवस? जानें ……

Children’s Day 2023: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्‍मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार और लगाव था। यही कारण है कि बच्चे उन्‍हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। 14 नवंबर का दिन चाचा नेहरू और बच्चों को समर्पित किया गया है।

 

पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल समेत दिग्गजों ने किया नमन -  Former pm jawahar lal Nehru death anniversary rahul Gandhi and other tweets  tribute - AajTak

बाल दिवस के दिन बच्चों के अधिकारों व उनके लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। सरकार और बाल विकास एवं अधिकार संरक्षण के लिए बने विभिन्न एनजीओ की ओर से बच्चों के विकास में आ रही बाधाओं पर विचार कर उनके हल पर मंथन किया जाता है। नेहरू जयंती पर उनके महान कार्यों को याद किया जाता है। बाल दिवस पर लोग अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए दोस्तों और करीबियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं भेजते हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *