Press "Enter" to skip to content

पश्चिमी चंपारण में बारिश के साथ आसमानी बिजली का क’हर, महिला की मौ’त-कई घर ध्व’स्त

बेतिया: बिहार से पश्चिम चंपारण में बारिश के साथ वज्रपात ने शुक्रवार को कहर बरपाया। रामनगर में एक महिला की मौ’त हो गई तो नरकटियागंज में कई स्थानों पर बिजली गिरने से मकान ढह गए। रामनगर के  सपही पंचायत के फगुनहटा गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौ’त हो गई। घ’टना शुक्रवार की सुबह की हैं। घ’टना के सबंध में बताया जाता है कि रिंकू साह की 20 वर्षीय पत्नी आरती देवी अपने घर के बगल में स्थित फूस के बने किचेन में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी झोपड़ी पर ठनका गिरा। जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौ’त हो गई।

Weather: पश्चिमी चंपारण में बारिश के साथ आसमानी बिजली का कहर, महिला की मौत-कई घर ध्वस्त

परिजनों ने बताया कि आरती किचेन में खाना बना रही थी। इस दौरान वह मोबाइल पर विडियो भी देख रही थी। इसी बीच  किचेन से सटे पोपुलर के पेड़ के डाल से होते हुए ठनका चूल्हा के करीब गिर पड़ा। वही खाना बना रही आरती उसकी चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौ’त हो गई। परिजनों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर जब वह लोगों दौड़े तो आरती वहां गिरी पड़ी थी। उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व रिंकू साह के साथ हुई थी। अभी उसको कोई बच्चा नही था। सपही पंचायत की मुखिया श्वेता कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश साह ने इसकी पुष्टि की है।

दो जगह गिरी आकाशीय बिजली

उधर नरकटियागंज में  मूसलाधार बारिश के बीच शुक्रवार को तेज आवाज के साथ नगर के दो जगहो पर आकाशीय बिजली गिरी। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नही हुआ। घ’टना शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे की है।नगर के हाई स्कूल चौक के समीप एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से घर पुरी तरह ध्व’स्त हो गया। हलांकि मकान खाली रहने के कारण कोई हताहत नही हुआ।

शहर के चांदनी चौक पर एक पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ क’टकर गिर गया। बताया जाता है कि नगर के हाई स्कूल के समीप एक बर्फ फैक्ट्री के पास चमुआ निवासी अरुण उपाध्याय का एस्बेस्टस से बना एक मकान है। हालांकि उक्त मकान हमेशा किराए पर ही रहता है। महज संयोग था कि मकान को किरायेदार ने खाली कर दिया था और मकान खाली पड़ा था। शुक्रवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ध्वस्त मकान को देखने के लिए आसपास के लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रतिनिधि अटल भारती ने बताया कि अरुण उपाध्याय के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी है। मकान पूरी तरह से ध्व’स्त हो गया है। सूचना मकान मालिक को दे दी गई है। उधर, चांदनी चौक पर पेड़ पर बिजली गिरने से लोग सहम गए। बिजली गिरने से पेड़ कटकर गिर पड़ा।मुहल्लेवासियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ पेड़ पर दो बार बिजली गिरी है।

 रात में हुई बारिश दिन में निकली धूप

उधर योगापट्टी में गुरुवार की देर रात हुई हल्की बारिश से ग्रामीणों को मिली उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली । बारिश होने से किसानों के खेतों में हल्की नमी आई लेकिन किसानों को अपने अपने खेतों में पंप सेट के माध्यम से पानी की पटवन करते नजर आए। किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने से चांपा कल से पानी नहीं निकल रहा था। पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही थी। रात में हुई हल्की बारिश से चांपा कल से पानी थोड़ा थोड़ा निकल रहा है।

हालांकि रात को हुई हल्की बारिश और सुबह बारह बजे तक बादल घेरे हुए था लोग उम्मीद लगाए थे कि दिन में भी बारिश होगी लेकिन बारिश होने के बजाय फिर कड़ी धूप निकल गई। किसान बारिश का इंतजार कर पंपसेट के माध्यम से अपने खेतों में पानी की पटन कर धान का बिछड़ा लगा रहे हैं। बारिश को लेकर हाहाकार मची हुई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *