Press "Enter" to skip to content

बहन ने कराई सगे भाई की हत्‍’या: प्रेमी संग शादी में बाधा बन रहा था, करवा दिया सिर ध’ड़ से अलग

बगहा: एक साल पहले  लौकरिया थाने की पुलिस को नारायणगढ़ नहर के पास एक युवक का सिर क’टा श’व मिला था। एक साल बाद इस मामले में खुलासा हुआ है कि युवक की ह’त्या उसकी अपनी सगी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृ’तक की बहन को रामनगर थाने के उमही कंपाउंड से गिर’फ्तार कर लिया है।

प्रेमी के लिए पागल बहन ने ही कराई थी राहुल की हत्या

बहन नंदिनी ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूलते हुए बताया कि भाई उसकी और उसके प्रेमी की शादी नहीं होने देना चाहता था, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। अन्‍य आरो’पियों की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मुन्‍ना गुप्‍ता ने पूछताछ के दौरान हत्याकांड का राज खोला था। मुन्ना ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि राहुल की बहन नंदनी गुप्ता उर्फ नंदनी कुमारी से वह प्रेम करता था, लेकिन राहुल को यह रिश्ता पसंद नहीं था। वह इसका विरोध करता था। इसलिए नंदिनी ने ही प्रेमी मुन्‍ना के साथ भाई की ह’त्या की पूरी पटकथा लिखी।

इसके बाद मुन्‍ना ने अपने मित्रों के साथ जमकर शरा’ब पी और फिर राहुल को बाइक पर लेकर लौकरिया थाना क्षेत्र में आए, जहां नारायणगढ़ के पास राहुल की गर्दन को काटकर ह’त्या कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्या मामले में अन्य भी लोग शामिल है, जिनकी गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि लौकरिया थाने की पुलिस ने 22 मई, 2022 को एक अज्ञात युवक का सिर क’टा श’व बरामद किया था। श’व से सिर अलग होने से उसकी पहचान नहीं हुई थी, लेकिन मृ’तक के हाथ पर राहुल लिखा था, जिससे  पहचान मृ’तक की मां ने पहचान कर ली थी।

एक साल पहले लौकरिया थाने की पुलिस ने नारायणगढ नहर के पास एक युवक का श’व बरामद किया था। शव का सिर कटा हुआ था। इस कारण तीन दिन तक शिना’ख्त नहीं हो सकी थी। तीसरे दिन शव की पहचान हुई, तब पता चला कि मृ’तक रामनगर थाने के उमही कंपाउड निवासी स्व. अशोक गुप्ता का पुत्र राहुल कुमार है। इसके बाद ने मामले की जांच शुरू की तो जानकारी मिली कि राहुल की हत्या उसकी बहन के प्रेमी मुन्ना गुप्ता और उसके साथियों ने मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना गुप्ता को गिर’फ्तार किया था। मुन्‍ना की गिर’फ्तारी के दौरान ह’त्या की साजिश रचने वाले सभी लोग फरार थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *