Press "Enter" to skip to content

महागठबंधन सरकार आने के बाद से बिहार में हर दिन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है: प्रशांत किशोर

बिहार: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के हाजीपुर में मीडिया से संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इतने दिनों से पैदल चल रहा हूं मैंने पाया है कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बड़ा रूप ले लिया है। जब मैंने पदयात्रा की शुरुआत की थी तब उससे कुछ महीनें पहले ही महागठबंधन की सरकार अगस्त में बनी थी।

चंपारण के लोगों के अंदर कानून व्यवस्था को लेकर काफी आशंका थी। जब पदयात्रा सीवान में पहुंची तब से मैं सीवान के लोगों को कहते हुए सुन रहा हूं कि हर दिन बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आय दिन मर्डर, चोरी, डकैती की घटना बिहार में बढ़ गई है। आज मोटे तौर पर बिहार की जनता अफसरशाही से भी बहुत परेशान है। आज लोगों की नजर में बिहार में अफसरों का भी जंगल राज कायम होता दिख रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *