Press "Enter" to skip to content

बिहार में आज से गर्मी का दौर शुरू, मार्च में ही होगा तपिश का एहसास; देखें मौसम का हाल

बिहार: बिहार समेत देश के कई राज्यों में मार्च से ही गर्मी का असर शुरू होने वाला है। इस साल मई महीने तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं (हीट वेव) भी चल सकती हैं।

Bihar Weather: बिहार में आज से गर्मी का दौर शुरू, मार्च में ही होगा तपिश का एहसास; देखें मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को पूर्वानुमान जारी किया है। इन संभावित हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को परामर्श जारी कर गर्मी जनित बीमारियों से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां करने को कहा है। बिहार में भी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म शहर बन गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक मार्च से मई महीने तक उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की बात कही गई है, जिसका अर्थ है कि रातें भी ज्यादा गर्म होंगी। पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी हुई। शेखपुरा में सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना में अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश का न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उत्तर भागों के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और दक्षिणी भागों में 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

फरवरी में रिकॉर्ड टूटे

देश में इस बार की फरवरी 123 वर्षों में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और प्रति चक्रवात से यह स्थिति पैदा हुई है। जनवरी बीतने के बाद फरवरी में हल्की ठंड बनी रहती है। लेकिन, इस साल फरवरी में ही असामान्य गर्मियों का सामना करना पड़ा है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *