Press "Enter" to skip to content

नीतीश के अधिकारी हैं भ्र’ष्टाचारी! बोले विजय सिन्हा …सीएम के यात्रा से नहीं होगा कोई फायदा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समाधान यात्रा’ आज उनके गृह जिले नालंदा में होने वाली है।  इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। सीएम यहां जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जीविका दीदियों के तरफ से चलाए जाने वाली पहली नीरा कैफ़े का शुभारंभ करने वाले हैं।

Vijay Sinha accuses Nitish government of corruption know what was disclosed  | विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जानें क्या किया  खुलासा | Hindi News, Bihar-jharkhand ...

लेकिन, सीएम के इस यात्रा को लेकर अब एक बार फिर से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ह’मला बोला है। उन्होंने कहा है कि, राज्य के लोग यह जानते हैं की सीएम ने अपने गृह जिले में विकास की गंगा बहा रखी है, लेकिन हकीकत यह है की इन्होने वहां भी विकास नहीं किया है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री आज नालंदा के रहुई में अपनी समाधान यात्रा करने वाले हैं।  इसके साथ ही उनका बिहारशरीफ में भी एक कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं, सीएम के इस यात्रा को लेकर विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि, नालंदा जिले में सारी योजनाओं में प्राक्कलन राशि और किए गए खर्च में भारी अंतर है। जिनमें लाखों-करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। नालंदा में प्राक्कलन घोटाला हुआ है। अगर मेरी बात गलत है और नीतीश कुमार के अंदर ताकत बची हुई है तो इसकी जांच करवा लें।

इसके आलावा उन्होंने सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट नल- जल योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य के 80 % जगहों पर भी  जल सही से नहीं मिल रहा है।  बिहार में रह रहे लोगों को लगता है कि, सीएम कम से कम अपने जिले में तो विकास की गंगा बहा रहे हैं।  लेकिन, हकीकत है कि यहां भी हो हॉस्पिटल, स्कूल, सड़क अथवा पेयजल सभी के निर्माण में अधिकारियों द्वारा भ्र’ष्टाचार किया गया है। नीतीश सरकार के अधिकारियों में रोम-रोम तक भ्र’ष्टाचार भरा हुआ है।

इसके आगे विजय सिन्हा ने कहा कि, सीएम अगर हस्तिनापुर के गुलामों के बीच से निकलकर अकेले  किसी गांव में जाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि इसमें कितना बड़ा घोटाला हुआ है। नालंदा के लोग आपको अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि कैसे आप लोगों का उपयोग कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। नालंदा के कई लोग इसके उदाहरण हैं। आरसीपी सिंह और सतीश कुमार के साथ क्या हुआ यह बताने की जरुरत नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नालंदा जिले की गिनती ऐसे जिले के रूप में होने लगी है,जहां हर दिन अपरा’धिक घट’नाएं होती है। ह’त्या-लू’ट की घट’नाएं नालंदा जिले में सामान्य हो चुकी है। दो दिन पहले ही दो युवकों का अपह’रण कर उनकी ह’त्या कर दी गई है। अगर मुख्यमंत्री आपमें में थोड़ी भी संवेदना बची है तो मारे गए युवकों के परिवार से मिलें, उन्हें न्याय दिलाएं। इसके साथ ही साथ यह बताएं कि उनकी यात्रा  की क्या उपलब्धि रही। साथ ही जनता के सामने यह विश्वास दिलाएं कि वह  अपने गृह जिले को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *