Press "Enter" to skip to content

आरा कोर्ट कैंपस से कु’ख्यात आशीष पासवान पुलिस को चकमा देकर हुआ फ’रार

आरा: बिहार के आरा का कु’ख्यात आशीष पासवान मंगलवार की दोपहर कोर्ट कैंपस से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बीमारी का बहाना बना एक से दूसरे कोर्ट जाने के दौरान हथ’कड़ी सरका कर फ’रार हो गया। आशीष पासवान आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज का रहने वाला है। फिलहाल वह भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा सहनी जेल में बंद था। पेशी के लिए मंगलवार को आरा कोर्ट आया था। पुलिस उसकी गिर’फ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिंह की ओर से उसके भागने की पुष्टि की गयी है।

आरा कोर्ट कैंपस से कुख्यात आशीष पासवान पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

आशीष को ह’त्या सहित अन्य मामलों में पेशी के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच आरा कोर्ट आया था। इस दौरान पहले ह’त्या के मामले में उसकी पेशी हुई। इसके बाद उसे दूसरे कोर्ट में ले जाया गया। इस बीच वह किसी तरह पुलिस को चकमा देकर फ’रार हो गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्ता’री के लिए छापेमारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि आशीष पासवान बीमारी के बहाने से कोर्ट से आरा जेल में रखने का अनुरोध कर रहा था। उस दौरान वह कोर्ट कैंपस में बार बार गिरने का बहाना भी कर रहा था। वह भागलपुर जिला प्रशासन पर मा’रपीट करने का आरो’प भी लगा रहा था। उस दौरान कुछ देर के लिए वह अचेत भी हो गया था। उस पर कोर्ट द्वारा उसके इलाज कराने का आदेश भी दिया गया। इधर, उसके कोर्ट आने की सूचना पर कुछ समर्थक भी पहुंच गये थे। दूसरे कोर्ट में पेशी के बाद उसने ऑफिस में काम होने की बात कही है। उसी बीच वह फरार हो गया।

जुलाई 2020 से जेल में बंद था आशीष, पिछले माह ही भेजा गया था भागलपुर 
गौसगंज निवासी आशीष पासवान का आपरा’धिक इतिहास पुराना है। वह ह’त्या व लू’ट सहित विभिन्न मामलों में दागी रहा। साल 2020 में मिथुन पासवान ह’त्याकांड में उसने उसी साल जुलाई में कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद से ही वह आरा जेल में था। हालांकि पिछले चार दिसंबर को भागलपुर जेल भेज दिया गया था।

2014 में आशीष पासवान पुलिस ऑफिस रोड में बिहिया के व्यवसायी को गो’ली मा’रकर 10 लाख रुपये लू’टे जाने, गौसगंज स्थित पेट्रोल पंप लू’टे जाने और त’स्करी के मामले में दागी रहा है। 2020 में ही फाय’रिंग के एक मामले में भी उसका नाम आया था। 8 जून 2020 को नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज में मिथुन पासवान नामक एक युवक की गो’ली मा’र ह’त्या कर दी गयी थी। उसमें भी आशीष का नाम आया था।

पांच साल पहले कोर्ट कैंपस से भागा था कुख्यात हीरो
आरा कोर्ट कैंपस से करीब पांच साल बाद कोई कुख्यात अप’राधी भागने में सफल रहा। आशीष पासवान से पहले 2017 में कुख्यात मनीष उर्फ हीरो कोर्ट कैंपस से पहले को चकमा देकर भाग निकला था। हालांकि बाद में वह पुलिस एन’काउंटर में मा’रा गया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *