Press "Enter" to skip to content

बिहार उपचुनाव: गोपालगंज में वोटिंग के दौरान तीन ईवीएम खराब, हिरासत में लिए गए कई लोग

बिहार के गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने मतदान में गड़बड़ी के आ’रोप में कई लोगों को कस्टडी में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

बिहार उपचुनाव: गोपालगंज में वोटिंग के दौरान तीन ईवीएम खराब, हिरासत में लिए गए कई लोग

इसके अलावा डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गोपालगंज में तीन जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबर आई। इसके बाद तुरंत ईवीएम को बदला गया।

गोपालगंज में गुरुवार सुबह 11 बजे तक 21.76 फीसदी मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटों में मतदान का प्रतिशत धीमा रहा, लेकिन बाद में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। फिर भी मोकामा की तुलना में गोपालगंज में कम वोटिंग हुई है। मोकामा सीट पर सुबह 11 बजे तक 27.03 फीसदी वोट डल गए।

मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज में खराबी की वजह से तीन EVM बदले गए। 6 लोगों को मतदान में गड़बड़ी पैदा करने के आरो’प में हिरासत में लिया गया। उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं।

वरीय अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। गोपालगंज में डीएम और एसपी ने मतदान केन्द्र संख्या 51,52,53,54,55,56 का निरीक्षण किया। इस दौरान ख्वाजेपुर में तीन संदिग्ध लोगों को कार सहित लिया गया। उनकी कार हरियाणा नंबर की है, जांच की जा रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *