देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को उड़ा देने की धम’की देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा से गि’रफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक राकेश कुमार मिश्रा है जिसे दरभंगा के मनिगाछी थाना के ब्रह्मपुरा गांव से गि’रफ्तार किया गया है। उसके पिता सुनील कुमार मिश्रा हैं।

मुंबई पुलिस उसे अपने साथ कोर्ट में पेश करने के बाद ले गई है। इसकी पुष्टि दरभंगा के अवकाश कुमार की है । आ’रोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने धम’की दिया था।

दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने इस मामले में बताया की मुकेश अंबानी फैमिली द्वारा संचालित हॉस्पिटल में फोन कर उड़ाने की धम’की एक व्यक्ति के द्वारा दी गई थी। एक ही दिन में दो बार ध’मकी दी गई। जांच में उस मोबाइल का लोकेशन दरभंगा में मिला जिससे अंबानी हॉस्पिटल और फैमिली को उड़ा देने की ध’मकी दी गई थी।

मुंबई पुलिस द्वारा दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दी गई उसके बाद मनीगाछी अध्यक्ष को को आरो’पी को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया। रात में ही मुंबई पुलिस यहां आई थी और लगभग 1 घंटे एक्सरसाइज के बाद दरभंगा पुलिस की मदद से आरो’पी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उस मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है जिससे अंबानी फैमिली को धमकी दी गई थी।

आरो’पी राकेश कुमार के पिता सुनील कुमार को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। मुंबई पुलिस ने रात में ही आ’रोपी को न्यायालय में पेश किया और फिर अपने साथ लेकर लौट गई है।






















Be First to Comment