Press "Enter" to skip to content

…तो सरकार गिरा दें सुशील मोदी, सीएम नीतीश कुमार ने क्यों कही यह बात?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के सवालों पर पहली बार जवाब दिया है।

...तो सरकार गिरा दें सुशील मोदी, सीएम नीतीश कुमार ने क्यों कही यह बात?

गोपालगंज में एक नीजी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने  कहा कि अगर सुशील जी कह रहे हैं तो कहिए सरकार गिरा दें, ताकि उनको फिर कोई जगह मिल जाए। सरकार बनी तो उनको कुछ नहीं बनाया। उसी के चलते तकलीफ थी। बड़े कष्ट में थे। अब मौका आया है तो बेचारे कुछ बोल रहे हैं तो उन्हें जरूर रोज बोलना चाहिए। रोज बोलेंगे तो अगर कहीं केन्द्र वाले फिर खुश हो जाएं तो बड़ी खुशी की बात होगी। बहुत अच्छा होगा। इसलिए वे रोज बोलते रहें। गोपालगंज में पूर्व मंत्री सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।

भाजपा विधायक के श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे सीएम

वहां पत्रकारों ने जानना चाहा कि सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार गिरने का बयान दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने हंसते हुए कहा- अगर वे कह रहे हैं तो कहिए कि सरकार गिरा दें। भाजपा विधायक सुभाष सिंह के पैतृक गांव ख्वाजेपुर में आयोजित श्राद्ध कर्म में सीएम ने कहा कि उनका सुबाष सिंह से पुराना संबंध था। अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। जब तबीयत ख’राब थी तो उनका ख्याल रखा जा रहा था। वे जानकारी लेते रहते थे। बीच में बिल्कुल ठीक भी हो गए थे। अचानक उनका नि’धन हो गया। यह बहुत दुख की बात है। राजनीति अपनी जगह है। उनका संबंध व संपर्क बहुत पहले का था।

मुख्यमंत्री ने सुबाष सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उनके पुत्र अनिकेत सिंह, दुर्गेश सिंह, भाई श्रीनिवास सिंह आदि परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के साथ वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन मंत्री सुनील कुमार, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत कुमार सिंह आदि थे।

सीएम के अलावे कई नेता पहुंचे थे

विभिन्न दलों के नेता जुटे श्राद्धकर्म में विभिन्न दलों के नेताओं आए थे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री जनक राम, प्रमोद कुमार, बिहार व झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, जदयू नेता व पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह, विधायक व जिला राजद के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री की झलक पाने को बेताब थे ग्रामीण

सीएम सड़क मार्ग से ख्वाजेपुर पहुंचे। उनकी एक झलक पाने को ग्रामीण बेताब दिख रहे थे। सड़क से लेकर गांव की छतों तक लोग खड़े थे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मौके पर डीएम डॉ. नवल किशोर, एसपी आनन्द कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *