Press "Enter" to skip to content

गया में मजदूर के ऊपर व’ज्रपात, मौ’त: खेत में काम करने के दौरान हुआ हा’दसा, बच्ची ज’ख्मी

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के खेत में काम कर रहे मजदूर के ऊपर वज्रपात होने से मौ’त हो गई है। जबकि एक बच्ची भी बुरी तरह से ज’ख्मी हो गई है। जख्मी बच्ची को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है।

घटना दोपहर 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। उसी समय मौसम करवट ले रहा था। आसमान में घने काले बादल छा रहे थे। साथ ही रिमझिम बारिश भी शुरू हो चुकी थी। उसी समय बिजली गिरी थी।

ग्रामीणों के अनुसार ईश्वर मांझी गांव के खेत में सुबह से ही काम कर रहा था। मौके पर उसकी दस वर्षीय बच्ची भी थी। इसी बीच करीब 11 बजे के आसपास वज्रपात हुआ।

वज्रपात की चपेट में ईश्वर मांझी और बच्ची अनिता आ गई। ईश्वर मांझी ने वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका पूरा बदन झुलस गया था। वहीं अनिता का भी बदन झुलसा पड़ा है।

घटना की भनक लगते ही गांव में कोहराम मच गया। लोग दौड़े-दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे। शव को गांव लेकर आए और अनिता को सरकारी हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही हम पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक गांव पहुंच गए। मृतक के घर वालों से मिल कर उन्हें ढांढ़स बंधााया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *