Press "Enter" to skip to content

साला-बहनोई गैं’ग: दिल्ली पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया गिर’फ्तार, 49 लाख नगद भी बरा’मद

दिल्ली पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से एक साला-बहनोई गैं’ग को जिले के कुढ़नी इलाके से गि’रफ्तार किया है। दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कंपनी के 50 लाख रुपए और कार लेकर दोनों फ’रार होकर बिहार आ गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली और मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापा मार करीब 49 लाख से ज्यादा रुपए बरामद कर लिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों से कुढ़नी थाने पर पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इस मामले में हथौड़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कफेन चौधरी पंचायत के लालटुन सहनी के घर छापेमारी की गई। इसके बाद उसके बहनोई के घर कुढ़नी के टरिया गांव में छापेमारी की गई।

लालटुन और उसका बहनोई दिल्ली के प्रीत विहार की एक रैपर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। कंपनी के मालिक के दोनों विश्वासपात्र थे। चार-पांच दिन पहले मालिक ने कार से दोनों को 50 लाख बैंक में जमा करने के लिए भेजा था, लेकिन दोनों रुपए लेकर बिहार भाग गए।

कार में लगी जीपीएस से मालिक को जब दिल्ली के बाहर का लोकेशन पता चला तो फोन कर पूछा। दोनों ने बताया कि वे घर जा रहे हैं। घर पर मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। घर पहुंचकर रुपए बैंक में जमा कर देंगे। इसके बाद दोनों से मालिक का संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद कंपनी मालिक ने मामला प्रीत विहार थाने में दर्ज कराया।

मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची। जीपीएस के आधार पर ही दोनों का लोकेशन ट्रेस हो गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *