Press "Enter" to skip to content

बिहार के पर्यटन स्थलों के लिए नया प्लान, बोधगया और राजगीर में नीली जैकेट में दिखेगी पुलिस

बिहार के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल बोधगया और राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नया प्लान बनाया गया है। दोनों पर्यटन स्थलों पर पर्यटन पुलिस तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

बिहार के पर्यटन स्थलों के लिए नया प्लान, बोधगया और राजगीर में नीली जैकेट में दिखेगी पुलिस

बोधगया और राजगीर में जल्द ही पर्यटन पुलिसकर्मी नीली जैकेट में नजर आएंगे। इससे पर्यटकों को सूचना और मदद लेने में सुविधा होगी।

डीजीपी एसके सिंघल ने पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को बैठक की। इस दौरान पर्यटन पुलिस में जवानों और अधिकारियों की जल्द नियुक्ति के आदेश दिए।

बोधगया और राजगीर में फिलहाल छोटे स्तर पर पर्यटन पुलिस की शुरुआत की गई है। मगर सितंबर 2022 तक यह पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगी। दोनों जगहों पर नीली जैकेट में पर्यटन पुलिसकर्मी नजर आएंगे।

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेंज आईजी-डीआईजी के साथ जिलों के एसएसपी और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। एडीजी मुख्याल ने इस दौरान टेक्नोलॉजी मिशन पर भी चर्चा की।

एडीजी आधुनिकीकरण कमल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन एक टास्क फोर्स है, जो पुलिस आधुनिक तकनीकों को शामिल करने के लिए योजना तैयार करता है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *