बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक की गला रे’त कर जघ’न्य ह’त्या कर दी गई है। घ’टना सुप्पी प्रखंड के मनियारी गांव की है। गुरुवार की रात सोई हुई हालत में उसका गला रे’त दिया गया।
शुक्रवार को सुबह खून से लथपथ लाश देख मामले का खुलाश हआ। घटनास्थल पर इतनी चीख-पुकार मच गई कि बड़ी संख्या में ग्रामीण जूट गए और भीड़ लग गई।
मृतक की पहचान ग्रामीण बैथनाथ राय के पुत्र अभरेंद्र राय के रुप में की गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस ने कुछ छानबीन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
उधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ को लेकर मृतक बांध पर रहता था। वहीं मवेशी के लिए घर और एक दुकान बनाकर जीवकोपार्जन करता था। गुरुवार की रात को चटायी बिछाकर नीचे में ही सोया था। देर रात गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गयी।
हत्या किन वजहों से हुई इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आक्रोशितों को शांत कराने का प्रयास स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Be First to Comment