Press "Enter" to skip to content

शिंजो आबे के नि’धन पर पीएम मोदी बोले- दोस्त खो दिया, एक दिन का राष्ट्रीय शो’क

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के गो’ली लगने से नि’धन की खबर को दुनिया ने स्त’ब्ध कर दिया है। उनकी अचानक मौ’त पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दु’ख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाब रहा। मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी बोले- दोस्त खो दिया, एक दिन का राष्ट्रीय शोक

शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से आकर गो’ली मा’र दी थी। ह’मले में आबे को छाती पर दो गो’ली लगी थी। तकरीबन 6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को बचा नहीं पाए। फिर उनकी मौ’त की आधिकारिक सूचना जारी हुई।

आबे के अचानक निधन पर दुनियाभर में शोक छाया है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति दिल में गहरा सम्मान जताया और उनकी मौ’त पर दुख व्यक्त किया।

Japan Former PM Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का  निधन! दो गोली लगने के बाद आया था कार्डिक अरेस्ट | TV9 Bharatvarsh

कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कल यानि 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।’

Shinzo Abe Passes Away: शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा-  मेरे करीबी दोस्त में से एक थे - Inkhabar

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘मिस्टर आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’

गौरतलब है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स थे। वह 2006 से 2007 के दौरान और फिर 2012 से 2020 के दौरान पीएम रहे थे।

माथे पर तिलक, हाथ में गीता... बड़ा इमोशनल है शिंजो आबे का भारत कनेक्‍शन -  japan ex pm shinzo abe and pm modi have strong relation watch here his  photos and memory -

उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता जापा के विदेश मंत्री रहे थे। उधर, पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार किया। 41 वर्षीय आरोपी की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *